राजगीर में हीरो एशिया कप (मेन्स) टूर्नामेंट के सुपर-4 में भारत का मुकाबला चीन से हुआ। इंडिया ने चीन को 9-0 से हरा दिया है। कोरिया और भारत के बीच हीरो एशिया कप मेन्स हॉकी का फाइनल मुकाबला कल होगा।
.
भारतीय टीम सबसे मजबूत स्थिति में है। आज कजाकिस्तान ने चाइनीज ताइपे को 6-4 से हरा दिया है। कोरिया ने मलेशिया को 4-3 से पराजित कर दिया है।
दक्षिण कोरिया ने एशिया कप जीतने का मलेशिया का सपना एक बार फिर से तोड़ दिया। 2022 एशिया कप के फाइनल में कोरिया ने मलेशिया को हराकर खिताब जीता था। इस बार सुपर फोर के मैच में मलेशिया को हराकर फाइनल में पहुंचने का मौका ही छीन लिया।
कोरिया ने कांटे के मुकाबला में मलेशिया को 4-3 से हरा दिया। इस हार के साथ मलेशिया फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है।
हाफ टाइम तक मलेशिया 2-1 से आगे
टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए मलेशिया को मैच में फेवरिट माना जा रहा था। मलेशिया ने शुरुआत भी इसी अंदाज में की। पहले क्वार्टर के नौवें मिनट में मलेशिया के फित्री सारी ने खुबसूरत मैदानी गोल दागकर टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी।
दूसरे क्वार्टर के 24वें मिनट में ह्योनहोंग किम ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। दूसरा क्वार्टर खत्म होने से एक मिनट पहले सुंग मिन बाये ने गोल कर मलेशिया को फिर से एक गोल की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक मलेशिया 2-1 से आगे था। तीसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में सैयद चोलन ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बढ़त 3-1 कर दिया।
इसके बाद कोरिया के खिलाड़ी ने मैच में पूरी जान झोंक दी। लगातार हमलों का फायदा मिला। 44वें मिनट में सेयोंग ओह ने गोल दागकर बढ़त को कम कर दिया। 50वें मिनट में जुंगजुन ली ने गोल दागकर कोरिया को 3-3 की बराबरी पर ला दिया।
अगले मिनट ही हयेसुंग ली ने गोल दागकर कोरिया को बढ़त दिला दी। इसके बार मलेशिया ने गोल करने का काफी प्रयास किया। अंतिम तीन मिनट गोलकीपर को हटाकर एक अतिरिक्त खिलाड़ी को मैदान में उतारा। कोरिया के खिलाड़ियों ने जबरदस्त रक्षण का प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को कोई मौका नहीं दिया। ह्योनहोंग किम को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।
भारत ग्रुप ए में शीर्ष पर काबिज
दो मैचों में एक जीत और एक ड्रा के साथ चार अंक लेकर भारत ग्रुप ए में शीर्ष पर काबिज रहा था। चीन के खिलाफ आज के मैच में जीत की स्थिति में टीम फाइनल में पहुंच गई। चीन पर विजय के साथ ही भारत के सात अंक हो गए। अगर मुकाबला ड्रा होता, तो भी पांच अंक होते।

एशिया कप मेंस हॉकी 2025।
आज तीन मुकाबले हुए
दोपहर 2:30 बजे- कजाकिस्तान बनाम चीनी ताइपे (7वें-8वें स्थान के लिए)
शाम 5:00 बजे- दक्षिण कोरिया बनाम मलेशिया
शाम 7:30 बजे- भारत बनाम चीन।
