मुख्य बातें

फाजिल्का में एक्सीडेंट में 8वीं की स्टूडेंट की मौत: दूसरी घायल, स्कूटी पर जूस पीने जा रही थी दोनों, बच्चा दूर जाकर गिरा – Fazilka News

फाजिल्का में एक्सीडेंट में 8वीं की स्टूडेंट की मौत:  दूसरी घायल, स्कूटी पर जूस पीने जा रही थी दोनों, बच्चा दूर जाकर गिरा – Fazilka News


फाजिल्का के अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची।

फाजिल्का में मलोट रोड़ पर गांव इस्लामवाला के नजदीक स्कूटी सवार एक बच्चे और दो नाबालिग लड़कियों एक जुगाडू रेहड़े ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुई दोनों लड़कियों को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक लड़की की मौत हो

.

जानकारी देते हुए मुंशा सिंह ने बताया कि वह गांव इस्लामवाला के रहने वाले हैं। हादसे में जान गंवाने वाली 13 साल की लड़की और घायल घायल दूसरी लड़की उसकी पोती लगती हैं।

फाजिल्का के अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा।

स्कूटी पर सवार होकर सहेली के घर गई

दरअसल, इस्लामवाला से 13 वर्षीय काजल नाम की लड़की अपने छोटे भाई के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपनी सहेली सिमर के घर गई थी। जहां से उसने अपनी सहेली को साथ लिया और गांव के अड्डे पर जूस पीने के चली गई। इतने में सामने से आ रहे एक जुगाडू रहेडे़ ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लड़कियां घायल हो गई। जबकि उनके साथ छोटा तीन वर्षीय बच्चा एक तरफ गिर गया।

सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायलों को फाजिल्का के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया। काजल 8वीं कक्षा की छात्रा थी और गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।

अस्पताल में मौजूद घायल लड़की के परिजन।

अस्पताल में मौजूद घायल लड़की के परिजन।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

हादसे में काजल उसके 3 वर्षीय भाई और सहेली का बचाव हो गया। हालांकि उसकी सहेली की टांग दो जगह से टूट गई है। जिसे भी इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । फिलहाल हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *