मुख्य बातें

अमृतसर में दामाद को जलाने का आरोप: ससुराल वाले बोले-खुद तेल डालकर आग लगाई, पत्नी से हुआ था झगड़ा – Amritsar News

अमृतसर में दामाद को जलाने का आरोप:  ससुराल वाले बोले-खुद तेल डालकर आग लगाई, पत्नी से हुआ था झगड़ा – Amritsar News

अमृतसर में ससुराल वालों पर अपने दामाद को जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। कश्मीर पाल नाम के व्यक्ति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला दर्ज हुआ है। कश्मीर पाल का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने यह कृत्य किया।

.

कश्मीर पाल ने बताया कि वह अपने बच्चों से मिलने ससुराल गया था। पिछले 8-9 सालों से उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही है। कई बार समझौते की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसने बताया कि उसका दुबई का वीजा मिलने पर वह बच्चों से मिलने पहुंचा था।

पीड़ित के भाई के अनुसार घटना 1 सितंबर की है और पुलिस अभी तक कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने पत्नी पर अन्य व्यक्ति से संबंध रखने का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच में अलग ही कहानी सामने आई है। एएसआई जसविंदर सिंह के मुताबिक, कश्मीर पाल ने खुद पर तेल डालकर आग लगाई। उनका मानना है कि यह ससुराल परिवार को डराकर पत्नी को वापस साथ लाने की कोशिश में था।

मीडिया जांच में पाया गया कि कश्मीर पाल की पत्नी और उसका परिवार मीडिया से दूर हैं। वे सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी आशंकित दिख रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। परिवार का आरोप है है कि कश्मीर पाल ने अगर खुद को आग लगाई है तो फिर पुलिस सीसीटीवी दिखाए ओर मामले की जांच करे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *