मुख्य बातें

पंजाब बाढ़ के लिए हरियाणा के मंत्री ने भेजी राहत: एक महीने की सैलरी दी, पानीपत में बोले-राहत सामग्री के ट्रक भी भेजे – Matlouda News

पंजाब बाढ़ के लिए हरियाणा के मंत्री ने भेजी राहत:  एक महीने की सैलरी दी, पानीपत में बोले-राहत सामग्री के ट्रक भी भेजे – Matlouda News

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार।

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। पानीपत में उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सरकार कदम उठा रही है।

.

पवार ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में समाज का सहयोग आवश्यक है।पानीपत से पंजाब के लिए राहत सामग्री के ट्रक भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब और हिमाचल को 5-5 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है।

मंत्री ने नागरिकों से पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सरकार अपने स्तर पर कदम उठाती है लेकिन विपदा की इस घड़ी में सर्व समाज का सहयोग भी जरूरी है।

प्रभावित परिवारों की मदद के लिए लोगों के अंदर एक भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये समय है उन परिवारों को संबल देने का जो आज जलभराव और बाढ़ के कारण दिक्कत महसूस कर रहे हैं ताकि उन्हें अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *