मुख्य बातें

सिंगर मीका सिंह का लाइव कॉन्सर्ट आज: भोपाल पहुंचे ‘दि किंग ऑफ स्वैगर’; एयरपोर्ट पर युवाओं ने ली सेल्फी – Bhopal News

सिंगर मीका सिंह का लाइव कॉन्सर्ट आज:  भोपाल पहुंचे ‘दि किंग ऑफ स्वैगर’; एयरपोर्ट पर युवाओं ने ली सेल्फी – Bhopal News


सिंगर मीका सिंह भोपाल पहुंच गए।

राजधानी के संगीत प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद खास होने जा रही है। देश के मशहूर पॉप और बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह भोपाल पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया है। कई युवाओं ने उनके साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर साझा किया। मी

.

आयोजकों के मुताबिक- मीका सिंह का यह शो राजधानी के युवाओं और म्यूजिक लवर्स के लिए एक बड़ा आकर्षण बनने वाला है। उनका लाइव कॉन्सर्ट स्टूडियो XO, डीबी सिटी मॉल में आयोजित होगा। जिसकी शुरुआत रात 9 बजे से होगी। यह शो टिकट वाला रखा है और पहले से ही बड़ी संख्या में टिकट बिक चुके हैं।

भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे मीका सिंह।

‘दि किंग ऑफ स्वैगर’ कहलाने वाले मीका सिंह अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस और चार्टबस्टर गानों के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड फिल्मों के उनके कई सुपरहिट गाने जैसे मौजा-ही-मौजा, सबकुछ भुला दिया, जुम्मे की रात, और आंख मारे आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं।

यह खबर भी पढ़ें…

जैकलीन ने कहा-इस शहर में बहुत पॉजिटिव वाइब

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस राजधानी भोपाल पहुंचीं। उन्होंने मिसरोद स्थित एक जिम एंड फिटनेस सेंटर’ के एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान जैकलीन ने फिटनेस, माइंड फुलनेस और मेंटल हेल्थ को लेकर अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। पढ़ें पूृरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *