बूंदी में गणेश महोत्सव का समापन समारोह में लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति।
बूंदी के करवर कस्बे में गत रात केशव चाक पर गणेश महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के रूप में तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया उपस्थित रहे। के.पाटन प्रधान वीरेंद्र हाड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
.
समारोह में नैनवां प्रधान पदम नागर अतिविशिष्ट मेहमान के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में करवर सरपंच दीपकला नागर, प्रतिनिधि नीरज नागर, उपसरपंच पंकज दाधीच और धाकड़ महासभा के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश धाकड़ मौजूद रहे।
गणेश महोत्सव का समापन समारोह में मौजूद रहे शहरवासी।
केशव रंगमंच पर रामप्रसाद शर्मा एंड पार्टी निवाई ने राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार अशोक पहाड़िया ने भवाई नृत्य से की। इसके बाद नायरा-मायरा ने मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी।
कलाकारों ने राजस्थानी संस्कृति की विविध झलकियां प्रस्तुत कीं। इनमें कालबेलिया नृत्य, कच्छी-घोड़ी नृत्य, कृष्ण रास और फूलों की होली शामिल रहे। गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का विधिवत स्वागत किया।
