पंजाब के संगरूर जिले में एक महिला के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, पटियाला की रहने वाली जसवीर कौर उर्फ जसप्रीत ने तीन युवकों से 6.59 लाख रुपए ठगे। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस द
.
पोलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा
जानकारी के अनुसार मामले के मुख्य शिकायतकर्ता गांव राजो माजरा के हरमन सिंह ने बताया कि आरोपी महिला से उनकी मुलाकात पिछले साल मार्च में हुई थी। महिला ने उन्हें पोलैंड भेजने और वहां नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इस पर हरमन ने 2.53 लाख रुपए, उनके दोस्त सुमित ने 2.03 लाख रुपए और कुणाल ने 2.03 लाख रुपए दिए।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
जब युवक विदेश जाने की तारीख के बारे में पूछते, तो आरोपी महिला टालमटोल करती रही। न तो उसने पैसे वापस किए और न ही किसी को विदेश भेजा। पीड़ितों की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
