मुख्य बातें

पंजाब सीएम तीन दिन से अस्पताल में भर्ती: हरियाणा सीएम हाल जानने अस्पताल पहुंचे; कैबिनेट में भी होंगे शामिल – Punjab News

पंजाब सीएम तीन दिन से अस्पताल में भर्ती:  हरियाणा सीएम हाल जानने अस्पताल पहुंचे; कैबिनेट में भी होंगे शामिल – Punjab News

हरियाणा सीएम सैनी पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिलने पहुंचे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तबीयत ठीक न होने के कारण शुक्रवार शाम से अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। वह अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़ेंगे।

.

वहीं, आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने पंद्रह मिनट तक उनका हाल चाल जाना। हालांकि मीडिया से बातचीत नहीं।।् इससे पहले पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उनसे मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार के कई मंत्री भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

अचानक बिगड़ी थी तबीयत

भगवंत मान बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा कर रहे थे। इस दौरान दो तारीख को वह चंडीगढ़ पहुंचे थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। जिस वजह से उनका AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाने का कार्यक्रम भी टल गया था।

इसके बाद से उनका चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ही इलाज चल रहा था। उनकी तबीयत खराब होने की वजह से शुक्रवार शाम को रखी कैबिनेट मीटिंग को भी स्थगित करना पड़ा। इसके बाद शाम को तबीयत और बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *