मुख्य बातें

सोनीपत में पुलिस ने दबोचा कुख्यात बदमाश: देसी पिस्तौल कारतूस लिए घूम रहा था; चोरी-मारपीट के कई केसों में था वांछित – Gohana News

सोनीपत में पुलिस ने दबोचा कुख्यात बदमाश:  देसी पिस्तौल कारतूस लिए घूम रहा था; चोरी-मारपीट के कई केसों में था वांछित – Gohana News

पुलिस की गिरफ्त में चिड़ाना निवासी कपिल।

सोनीपत जिले की क्राइम युनिट गोहाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कपिल निवासी चिड़ाना, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बर

.

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 7 सितंबर को क्राइम युनिट गोहाना की एक टीम गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि कपिल नामक एक व्यक्ति अवैध पिस्तौल के साथ मुंडलाना से चिड़ाना की तरफ पैदल जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुंडलाना-चिड़ाना रोड पर पहुंचकर कपिल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कपिल के पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

इस संबंध में थाना सदर गोहाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम युनिट गोहाना की अनुसंधान टीम ने आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कपिल पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे आरोप शामिल हैं।

कपिल पर दर्ज केसों का ब्योरा

  • मुकदमा नंबर 320, दिनांक 28.06.2023, धारा 379 IPC, थाना शहर गोहाना
  • मुकदमा नंबर 318, दिनांक 06.10.2023, धारा 148, 149, 323, 308, 506, 452 IPC, थाना सदर गोहाना
  • मुकदमा नंबर 176, दिनांक 17.05.2024, धारा 457, 380 IPC, थाना सदर गोहाना
  • मुकदमा नंबर 32, दिनांक 23.01.2024, धारा 387, 506, 34 IPC, थाना सदर गोहाना
  • मुकदमा नंबर 218, दिनांक 19.05.2024, धारा 379 IPC, थाना शहर गोहाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *