मुख्य बातें

डोमिनोज पिज्जा में 6 कॉकरोच रेंगते मिले: शहडोल में सीएसपी के बेटे ने की शिकायत; स्टोर कर्मचारियों ने गलती मानी – Shahdol News

डोमिनोज पिज्जा में 6 कॉकरोच रेंगते मिले:  शहडोल में सीएसपी के बेटे ने की शिकायत; स्टोर कर्मचारियों ने गलती मानी – Shahdol News


पिज्जा बॉक्स खोलने पर उसमें 6 से ज्यादा कॉकरोच रेंगते हुए नजर आए।

शहडोल में डोमिनोज कंपनी के एक पिज्जा में छह से अधिक कॉकरोच रेंगते मिले हैं। इसकी शिकायत फूड एंड सेफ्टी अफसर से की गई है।

.

दरअसल, शहडोल सीएसपी महेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने सोमवार रात डोमिनोज पिज्जा और कुछ अन्य खाने का सामान ऑनलाइन ऑर्डर किया था। कुछ समय बाद डिलीवरी बॉय ने उनके घर सामान पहुंचा दिया। बृजेंद्र सिंह ने बताया कि जब पिज्जा का बॉक्स खोला, तो उसमें 6 से ज्यादा कॉकरोच रेंगते हुए मिले।

इस घटना के बाद बृजेंद्र तुरंत डोमिनोज स्टोर पहुंचे। उन्होंने पिज्जा और कॉकरोच दिखाए तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पैसे वापस करने और दूसरा पिज्जा देने की पेशकश की। हालांकि, बृजेंद्र ने दोनों ऑफर ठुकरा दिए।

देखिए तस्वीरें

पिज्जा का बिल।

पिज्जा का बॉक्स खोलने पर उसमें कॉकरोच दिखे। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया।

पिज्जा का बॉक्स खोलने पर उसमें कॉकरोच दिखे। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया।

स्टोर कर्मचारियों ने गलती मानी और पैसे वापस करने की पेशकश की।

स्टोर कर्मचारियों ने गलती मानी और पैसे वापस करने की पेशकश की।

फूड सेफ्टी अफसर से की शिकायत बृजेंद्र रात होने के कारण अधिकारियों से तत्काल शिकायत नहीं कर पाए। उन्होंने मंगलवार सुबह फूड एंड सेफ्टी अफसर से फोन पर संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिल गई है। उन्होंने युवक से लिखित शिकायत मांगी है और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें

जानें अपने अधिकार- फूड सेफ्टी आपका कानूनी हक है

भारत में खाने-पीने की चीजों की निगरानी का जिम्मा फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) संभालती है। इसका काम यह सुनिश्चित करना है कि हमें मिलने वाला खाना साफ, सुरक्षित और नियमों के मुताबिक हो। फिर भी कई बार बाजार या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खराब, नकली या एक्सपायरी फूड मिल जाता है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *