पीलीभीतकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
पीलीभीत के बीसलपुर में मंगलवार को दो संदिग्ध युवकों को स्थानीय लोगों और हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। दोनों युवक भीख मांगने के बहाने नगर की दुकानों और गलियों में घूम रहे थे। स्थानीय लोगों को उनके व्यवहार पर संदेह हुआ।
पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अंजुनाथ और चेरानाथ बताया। जांच में उनके हाथ पर शाहिद नाम लिखा मिला। तलाशी में उनके पास से कई कार्ड और सामग्री बरामद हुई। दोनों से धर्मग्रंथों और देवी-देवताओं के बारे में पूछे गए सवालों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

बाजार के दुकानदारों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना हिंदू महासभा को दी। मौके पर हिंदू महासभा नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी समेत कई पदाधिकारी पहुंचे। आशंका है कि युवक किसी अपराध की योजना बना रहे थे।
थाना अध्यक्ष बीसलपुर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बरामद दस्तावेजों और सामान का सत्यापन किया जा रहा है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
