मुख्य बातें

झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश के आसार: बंगाल की खाड़ी के साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, दोपहर बाद बदलेंगे आसमान के रंग – Ranchi News

झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश के आसार:  बंगाल की खाड़ी के साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, दोपहर बाद बदलेंगे आसमान के रंग – Ranchi News


रांची समेत पूरे झारखंड में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोनिक सर्कुलेशन को माना जा रहा

.

आज दोपहर बाद से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

दरअसल, राज्य के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था। विभाग का कहना है कि बुधवार से शुरू होने वाली हल्की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

24 घंटे में लातेहार में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में झारखंड में सबसे अधिक बारिश लातेहार जिले के सरयू में दर्ज की गई, जहां 75 मिमी बारिश हुई। वहीं, रांची में मंगलवार की रात हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य के कई जिलों में 23.4 मिमी तक वर्षा हुई है। इससे फसलों को भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

अगले दो से तीन दिनों तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

अगले दो से तीन दिनों तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। बोकारो में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री, जमशेदपुर में 35.8 डिग्री और मेदिनीनगर में 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। हल्की बारिश के बाद इन जिलों में भी मौसम सुहावना होने की संभावना है।

पांच जिलों में बारिश का सर्वाधिक असर

झारखंड में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे इन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि 14 सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे तक झारखंड में व्यापक स्तर पर आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य भर के लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मानसून में 27 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज

इस साल मानसून सीजन में झारखंड में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जिससे राज्य में पानी की कमी की समस्या कुछ हद तक कम हुई है। 1 जून से अब तक, राज्य में 1,050 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश (874 मिमी) से 27 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बेवजह घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *