मुख्य बातें

नेपाल के बाद फ्रांस में भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: 1 लाख लोग सड़कों पर, कई जगह आगजनी; 80 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 200 उपद्रवी गिरफ्तार

नेपाल के बाद फ्रांस में भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:  1 लाख लोग सड़कों पर, कई जगह आगजनी; 80 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 200 उपद्रवी गिरफ्तार

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति मैक्रों ने रक्षा मंत्री लेकोर्नू को नया प्रधानमंत्री बनाया

फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रक्षा मंत्री लेकोर्नू को नया प्रधानमंत्री बनाया है। सेबेस्टियन लेकोर्नू राष्ट्रपित मैक्रों के करीब माने जाते हैं। मैक्रों के कई मिशनों को इन्होंने सफल बनाया है।

फ्रांस में एक साल में चौथी बार प्रधानमंत्री की नियुक्ति हुई है। इससे पहले सोमवार को विश्वास मत न मिलने की वजह से पीएम फ्रांस्वा बायरू ने इस्तीफा दिया था।

पिछले साल सितंबर में गैब्रियल अटल के इस्तीफे के बाद माइकल बर्नियर पीएम बने थे। दिसंबर में उनके इस्तीफे के बाद बायरू ने पद संभाला था। लेकिन फ्रांस का वित्तीय घाटा कम न कर पाने की वजह से उनकी सरकार गिर गई।

मैक्रों ने नए पीएम लेकोर्नू को साल 2026 के लिए बजट पेश करने और संसद को सहमत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रपति मैक्रों कहा कि पीएम लेकोर्नू बजट के लिए संसद में सभी पार्टियों से सलाह लेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *