युवकों के दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार की शाम युवकों के दो गुटों में गैंगवार हो गया। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पर गुट के युवक को पकड़कर जमकर लात-घूंसे चलाए। वहीं, युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक घायल हो गया। युवकों के चाकूबाजी और
.
दरअसल, मंगलवार को मुंगेली नाका चौक स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में कांग्रेस की जनसभा थी, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की बनी रही। जनसभा के बाद भीड़ मैदान से बाहर निकली, तब सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान कार सवार दो युवक कलेक्ट्रेट तरफ से मंगला चौक तरफ जा रहे थे। उसी समय स्कूटी सवार युवक सामने आ गए। कार सवार युवक अचानक सामने गाड़ी लगाने पर गाली-गलौज शुरू कर दिया।
पुलिस ने दोनों पक्षो पर केस दर्ज कर 6 युवकों को गिरफ्तार किया है।
युवकों ने चलाए हाथ-मुक्के और लात घूंसे फिर मार दिया चाकू इतने में स्कूटी सवार लड़के और उसके दोस्त भी आ गए। वहीं, कार सवार युवक भी बाहर निकल गया। देखते ही देखते उनके बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। कार सवार युवक ने कमर में पेंट पर छिपाए चाकू निकाल लिया। लेकिन, दूसरे पक्ष के युवकों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उसके हाथ से चाकू छीन कर उसको ही मारने लगे। इस दौरान काफी देर तक दोनों गुटों में जमकर मारपीट होती रही। वहीं, लोग उनका वीडियो भी बनाते रहे।
चाकू को पुलिस ने बताया नुकीली वस्तु सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने युवकों के बीच चाकूबाजी की घटना से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी ओवरटेकिंग को लेकर युवकों के दो पक्षों में मारपीट हुई है। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस युवकों के बीच चाकूबाजी और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक जमकर मारपीट करते और चाकू मारते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने घायल युवक समेत छह लोगों को पकड़ा है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए युवकों में मसानगंज निवासी शेख ताहिर (26) पिता शेख रहमान, मसानगंज निवासी मोहम्मद हसन (25) पिता मोहम्मद हामिद, जरहाभाठा मंदिर चौक निवासी राजीव राज बघेल (21) पिता अशोक बघेल, सिंधी कॉलोनी निवासी प्रतीक लाल (18) बघेल पिता अशोक बघेल, रतनपुर के गतौरी निवासी आकाश मिश्रा (22) पिता राजीव मिश्रा और जरहाभाठा ओमनगर निवासी प्रांजल मसीह (19) पिता प्रवीण मसीह शामिल हैं।
कांग्रेस की सभा के चलते लगा था जाम जिस समय युवकों के बीच विवाद हुआ, उससे कुछ देर पहले ही कांग्रेस की जनसभा खत्म हुई थी। लिहाजा, मैदान से भीड़ सड़क पर आ गई थी। इसके चलते वहां जाम की स्थिति बन गई। वहीं, वाहनों की लाइन लगी रही। इसी दौरान कार के सामने स्कूटी लाने पर विवाद शुरू हुआ और जमकर मारपीट के बाद चाकूबाजी हो गई।
एसएसपी ने सख्ती से कार्रवाई करने दिए निर्देश इस घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने चाकू चलाने वाले बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने पकड़े गए युवकों का आपराधिक रिकार्ड निकालने कहा है। साथ ही निर्देशित किया है कि अगर उनके खिलाफ पहले भी केस दर्ज है तो चेक कर संगठित अपराध की धारा जोड़कर उनका गुंडा फाइल तैयार किया जाए।
