मुख्य बातें

बेगूसराय में दिव्यांग के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका: 15 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप, 20 हजार तक मिलेगी सैलरी – Begusarai News

बेगूसराय में दिव्यांग के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका:  15 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप, 20 हजार तक मिलेगी सैलरी – Begusarai News

श्रम संसाधन विभाग निजी क्षेत्र की कंपनियों में भी दिव्यांग को लगातार रोजगार उपलब्ध करवा रहा है। इसी के लिए एक बार फिर 15 सितंबर को बेगूसराय जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 25 बेरोजगारों को नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी।

.

जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेष ने जानकारी दी। इन्होंने बताया कि निशक्त जनों के लिए नियोजन सहायता योजना के तहत श्रम संसाधन विभाग की जिला नियोजनालय की ओर से पनहांस चौक के पास आईटीआई कैंपस में स्थित संयुक्त श्रम भवन में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी इंस्टा कार्ट सर्विस लिमिटेड भाग ले रही है।

25 युवकों को रोजगार मिलेगा

जॉब कैंप में 25 युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास रखा गया है। जिसमें डिलीवरी बॉय के पद पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। आयु सीमा 18 से 40 साल रखी गई है। चयनित युवा 15 से 20 हजार तक कमा सकते हैं।

जॉब लोकेशन बेगूसराय ही होगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए एनसीएस पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इच्छुक दिव्यांग 15 सितंबर को 11 बजे तक बायोडाटा के साथ आएं। अधिक से अधिक दिव्यांग युवक जॉब कैंप में भाग लेकर फायदा ले सकें, इसके लिए व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *