मुख्य बातें

सोनीपत में डीटीसी ड्राइवर की एक्सीडेंट में मौत: स्कूटी से सवार होकर नौकरी के लिए निकला था; अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके से फरार – Sonipat News

सोनीपत में डीटीसी ड्राइवर की एक्सीडेंट में मौत:  स्कूटी से सवार होकर नौकरी के लिए निकला था; अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके से फरार – Sonipat News


सोनीपत में डीटीसी ड्राइवर की सडक हादमें में मौत हो गई

​सोनीपत में सड़क हादसे में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के एक ड्राइवर की मौत का मामला सामने आया है। सुबह-सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे ड्राइवर को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औ

.

नीरज ( फाइल फोटो )

​परिजनों ने बताया कि हादसा खरखौदा के सैदपुर पुलिस चौकी के पास हुआ। 47 वर्षीय नीरज सिसाना गांव के रहने वाले थे। सुबह करीब 5 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली में अपनी नौकरी के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि वह डीटीसी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे और हर रोज की तरह आज भी ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई।

परिजन जानकारी देते हुए

परिजन जानकारी देते हुए

​पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ​हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। खरखौदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सोनीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

​परिवार में अब अकेली रह गई पत्नी ​नीरज की मौत के बाद उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी रह गई है। बेटी की शादी हो चुकी है, जिसके बाद पति-पत्नी दोनों ही अकेले रहते थे। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। पुलिस ने परिजनों को ढांढस बंधाया है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *