मुख्य बातें

कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका, जल्द सुनवाई की मांग: कोर्ट बोला- इतना भावुक न हों; इंस्टाग्राम पर पार्टी के 2.29 करोड़ फॉलोअर्स

कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका, जल्द सुनवाई की मांग:  कोर्ट बोला- इतना भावुक न हों; इंस्टाग्राम पर पार्टी के 2.29 करोड़ फॉलोअर्स


  • Hindi News
  • National
  • Cockroach Janta Party Controversy; Supreme Court CJI CBI | Gen Z Digital Protest

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी ने X पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें पार्टी जॉइन करने की अपील की गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों की CBI से जांच करवाने की मांग पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। सोमवार दोपहर 12 बजे तक CJP के इंस्टाग्राम पर 2.29 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।

कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील एनके गोस्वामी ने कहा कि CJP, ज्यूडीशियरी की छवि धूमिल कर रही है। इसके बाद CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वीएम पंचोली की बेंच ने कहा, ‘इसे इतनी भावुकता से मत लें।’

कॉकरोच जनता पार्टी नाम का सोशल मीडिया पेज 16 मई को अभिजीत दीपके ने बनाया था।

कॉकरोच जनता पार्टी नाम का सोशल मीडिया पेज 16 मई को अभिजीत दीपके ने बनाया था।

सुप्रीम कोर्ट में और क्या हुआ, पढ़ें कोर्ट रूम प्रोसीडिंग

  • याचिका एडवोकेट राजा चौधरी ने दायर की है। उसने आंदोलन से जुड़े फर्जी अधिवक्ताओं और फर्जी कानून की डिग्रियों की जांच की भी मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हाल की कार्यवाही के दौरान दिए गए मौखिक अदालती बयानों के कमर्शियलाइजेशन किए जाने के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
  • इस पर CJI ने जवाब दिया कि अभी ऐसी कोई गंभीर आपात स्थिति नहीं है। देखते हैं क्या होता है।

महाराष्ट्र में दीपके के घर के बाहर पुलिस तैनात

वहीं महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के घर पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती की गई है। डीसीपी पंकज अतुलकर ने बताया कि यह तैनाती ऐहतियातन की गई है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर CJP का मुद्दा ट्रेंड कर रहा है, इसलिए उनके घर के बाहर भीड़ न जुटे, इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया। हालांकि, उन्होंने किसी तरह की आधिकारिक धमकी मिलने से इनकार किया।

CJP की वेबसाइट अभी भी बंद

अभिजीत ने 24 मई को बताया था कि उनकी पार्टी की वेबसाइट बंद कर दी गई है। दीपके ने दोपहर 1.14 बजे X पर कहा था- सरकार ने हमारी वेबसाइट बंद कर दी है। उस पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर साइन किए थे।

हालांकि यह वेबसाइट अभी बंद है। इसे खोलने पर ‘दिस साइट कान्ट बी रीच्ड’ का मैसेज फ्लैश हो रहा है।

—————–

कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

एक्सप्लेनर: कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 दिन में बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, इंस्टा पर डेढ़ करोड़+ फॉलोअर्स; ये सिर्फ मजाक है या बदलाव की आहट

BJP और कांग्रेस ने 2014 में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए। 12 साल में बीजेपी के 88 लाख और कांग्रेस के 1.3 करोड़ फॉलोअर्स हुए हैं। लेकिन महज 5 दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP ने इन दोनों आंकड़ों को छोटा साबित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *