पंजाब गवर्नर आज मोहाली और पटियाला
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया आज मोहाली और पटियाला जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वह आज सुबह दस बजे से शाम तक इन्हीं इलाकों में रहेंगे। इस दौरान वह वहां पर लोगों से भी मिलेंगे, साथ ही नुकसान का जायजा लेंगे। गवर्नर पहले भी कह चुके हैं
.
पहले दौरान, फिर अधिकारियों से मिलेंगे
घग्गर नदी का खतरा भले ही टल गया है, हालांकि स्थिति सुधरने में एक सप्ताह का समय लगेगा। लोग परेशानी उठा रहे हैं। इस बीच गवर्नर ने दौरा करने का फैसला लिया है। इस दौरान सुबह साढ़े दस बजे वह भंकरपुर जाएंगे। इसके बाद सुबह वह घनौर जाएंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे जिला प्रशासन पटियाला के साथ बैठक करेंगे। जबकि शाम पांच बजे खनोरी हेड वर्क्स, संगरूर जाएंगे।
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से कल डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ने राजभवन मे मुलाकात की थी। यह जानकारी गवर्नर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी शेयर की थी।
इससे पहले इन जिलों का दौरा किया
गवर्नर ने इससे पहले 2 सितंबर को फिरोजपुर और तरनतारन, 3 सितंबर को अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट, 4 सितंबर को होशियारपुर और श्री आनंदपुर साहिब का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने पठानकोट का दौरा किया था। इसी बीच अमृतसर में उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
