मुख्य बातें

गिरिडीह में जमीन विवाद में सड़क पर हंगामा: दो पक्षों के बीच झड़प, 2 घंटे तक बाधित रहा यातायात; वाहनों की लगी कतार – Giridih News

गिरिडीह में जमीन विवाद में सड़क पर हंगामा:  दो पक्षों के बीच झड़प, 2 घंटे तक बाधित रहा यातायात; वाहनों की लगी कतार – Giridih News

गिरिडीह के सोनबाद में देवघर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को जमीन विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच विवाद के बाद एक पक्ष ने सड़क जाम कर दिया।

.

विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। यह बाद में मारपीट में बदल गई। एक पक्ष ने सड़क जाम कर प्रशासन से न्याय की मांग की।

एक जमीन पर दो पक्षों का दावा

प्रथम पक्ष के संकर तुरी का कहना है कि विवादित जमीन उनके पूर्वजों के नाम पर है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसी जमीन पर उनका घर बना है। दूसरे पक्ष की चंदा देवी का दावा है कि उस भूमि पर लंबे समय से उनके परिवार का प्लांट है।

इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर जाम हटवाया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। यात्री और राहगीर घंटों तक फंसे रहे।

किसी पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला: थाना प्रभारी

बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को भेजा गया। यातायात सुचारू कर दिया गया है। अभी तक किसी पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला है।

पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों को कानून हाथ में न लेने की हिदायत दी है। विवाद की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *