मुख्य बातें

नेपाल में फंसे कानपुर के दो युवक, घूमने गए थे: वीडियो जारी कर इंडियन एंबेसी से लगाई मदद की गुहार, बोले- यहां ऑटो, टैक्सी सब बंद है – Kanpur News

नेपाल में फंसे कानपुर के दो युवक, घूमने गए थे:  वीडियो जारी कर इंडियन एंबेसी से लगाई मदद की गुहार, बोले- यहां ऑटो, टैक्सी सब बंद है – Kanpur News

कानपुर के दो युवक नेपाल में फंस गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।

.

जानकारी के मुताबिक, गोविंद नगर निवासी अमनदीप और सौरभ निजी कामकाज और घूमने के सिलसिले में नेपाल पहुंचे थे, लेकिन अचानक हालात बिगड़ने के बाद दोनों वहां से लौट नहीं पा रहे हैं।

अमनदीप ने व्हाट्सएप पर जारी किया वीडियो अमनदीप ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “यहां पर प्रोटेस्ट चल रहा है, जिसकी हमें जानकारी नहीं थी। हम लोग घूमने आए थे लेकिन यहां आने के बाद फंस गए हैं।

यहां पर खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही इंडियन बॉर्डर तक जाने के लिए कोई साधन है। ऑटो और टैक्सी सभी बंद हो चुकी हैं। कृपया हमारे वीडियो को इंडियन एंबेसी तक पहुंचाएं ताकि हमें मदद मिल सके।”

परिवार के लोग काफी परेशान वीडियो सामने आने के बाद दोनों परिवारों की चिंता और बढ़ गई है। परिजनों का कहना है कि अमनदीप और सौरभ से उनकी आखिरी बातचीत बुधवार देर रात हुई थी। इसके बाद से वे लगातार बेचैन हैं और सरकार से गुहार लगा रहे हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी विदेश मंत्रालय तक पहुंचा दी गई है। युवकों की लोकेशन ट्रैक करने और उन्हें सुरक्षित भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

परिजनों ने जताई उम्मीद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उम्मीद जताई है कि भारत सरकार और नेपाल स्थित भारतीय दूतावास जल्द ही दोनों युवकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

नेपाल में फंसे कानपुर के इन युवकों का यह मामला अब चर्चा में है और परिवार प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *