मुख्य बातें

फाजिल्का में बाढ़ की आड़ में हथियारों की तस्करी: पाकिस्तान से मंगवाए 27 पिस्तौल और 470 कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार – Fazilka News

फाजिल्का में बाढ़ की आड़ में हथियारों की तस्करी:  पाकिस्तान से मंगवाए 27 पिस्तौल और 470 कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार – Fazilka News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मंगल सिंह और गुरमीत सिंह।

फाजिल्का के सरहदी इलाके में बाढ़ की आड़ में हथियारों की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 27 हथियार और 470 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, फाजिल्का जिला इस समय बाढ़ से प्रभावित है। कई गांव, खेत औ

.

ऐसे में बाढ़ की आड़ में हथियारों की तस्करी का प्रयास बीती रात सरहदी जिले फाजिल्का के गांव मुहार जमशेर के निकट से किया गया। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को काबू किया है। जोकि यहां के आसपास के गांवों के ही रहने वाले है। इनसे कुल 27 पिस्तौल, 470 रौंद व मैगजीन बरामद की गई है। इस करवाई में काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ का भी सहयोग रहा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंगल सिंह और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी कि उनके द्वारा इस घटना को कैसे और किस लिए अंजाम दिया गया।

यह घटना फाजिल्का जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी में और कौन लोग शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *