मुख्य बातें

भिवानी कोर्ट में फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार: विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद, अब तक हो चुकी 6 की गिरफ्तारी – Bhiwani News

भिवानी कोर्ट में फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार:  विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद, अब तक हो चुकी 6 की गिरफ्तारी – Bhiwani News


भिवानी पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।

भिवानी के कोर्ट में गोलीकांड मामले में भिवानी पुलिस ने तीन आरोपियों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी भिवानी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले भिवानी की एसटीएफ टीम न

.

गुरुवार को अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइन भिवानी कोर्ट परिसर गोली कांड का अनुसंधान अपराध शाखा भिवानी तथा स्पेशल टास्क फोर्स हरियाणा द्वारा संयुक्त रुप से किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार भिवानी जानकारी देते हुए

मौखरा के लवजीत को लगी थी गोली

बता दें कि, इस घटनाक्रम में लवजीत निवासी मौखरा रोहतक को 2 गोलियां लगी थी और जांच टीम ने इसमें अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में काम करते हुए STF युनिट रोहतक की टीम ने आज तोशाम भिवानी बाइपास के पास से अमित उर्फ गोलू निवासी बलियाली, परम उर्फ मोंटी निवासी भदानी जिला झज्जर को काबू किया।

अमित उर्फ गोलू के पास से एक जिगाना कंपनी का पिस्टल जिंदा रौद सहित व एक तुर्की मेड जिगाना पिस्टल बरामद हुआ तथा परम उर्फ मोंटी के पास से मेड इन आस्ट्रिया की एक पिस्टल जिंदा रौंद सहित बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर भिवानी विभिन्न धाराओं के तहत अंकित करवाया।

तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

इसी अभियोग में आज दोपहर तीसरे आरोपी अंकित निवासी बलियाली को भी अवैध पिस्तोल सहित काबू किया गया। तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है, जिसके उपरान्त व्यापक पूछताछ हो सकेगी।

थाना सिविल लाईन भिवानी में STF के सहयोग से मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है। अभियोग में आरोपियों की वित्तीय सहायता करने वाले तथा अपराध में परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले कुछ युवकों को काबू करके गहन पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *