मुख्य बातें

रायपुर में विसर्जन के दौरान मूर्ति गिरी….क्रेन-ड्राइवर की पिटाई; VIDEO: लड़कों ने डंडे और लातों से पीटा, गाड़ी में की जमकर तोड़फोड़ – Raipur News

रायपुर में विसर्जन के दौरान मूर्ति गिरी….क्रेन-ड्राइवर की पिटाई; VIDEO:  लड़कों ने डंडे और लातों से पीटा, गाड़ी में की जमकर तोड़फोड़ – Raipur News


 इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

रायपुर में विसर्जन के दौरान गणेश भगवान की मूर्ति गिरकर खंडित हो गई। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने क्रेन ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। लड़कों ने मिलकर ड्राइवर को डंडे और लातों से पीटा है। इस घटना में ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भ

.

इस मारपीट के बाद ई-रिक्शा ड्राइवर को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। इस मारपीट में पुलिस ने ई-रिक्शा ड्राइवर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया है। डीडी नगर पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

इस घटना में ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया।

विसर्जन कुंड में क्रेन ड्राइवर की पिटाई

पहला मामला रायपुरा खारून नदी के पास विसर्जन कुंड का है। घटना 9 सितंबर की बताई जा रही है। एक गणेश समिति के मेंबर गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद क्रेन के हेल्पर ने मूर्ति में पट्टा फंसाया। लेकिन पट्टा बीच में अनबैलेंस होकर अचानक निकल गया। जिससे गणेश जी की मूर्ति लिफ्ट करते समय जमीन पर गिरकर खंडित हो गई। मूर्ति खंडित होते ही समिति के मेंबर भड़क गए।

उन्होंने लात-मुक्के से क्रेन ड्राइवर और हेल्पर की पिटाई शुरू कर दी। लड़कों ने बांस से भी ड्राइवर को पीटा है। इस घटना में ड्राइवर बुरी तरह लहूलुहान हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव करके ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया है।

इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव करके ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया है।

इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव करके ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया है।

क्रेन ड्राइवर के शराब पीने की बात गलत- क्रेन संचालक

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि क्रेन ड्राइवर ने शराब पी रखी थी थी। जिस वजह से घटना हुई। लेकिन क्रेन संचालक का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह गलत है। क्रेन ड्राइवर ने सैकड़ो मूर्तियां विसर्जित की थी। शराब के नशे में ऐसा करना संभव नहीं है। ड्राइवर के साथ मारपीट की गई है। इस मामले में हम शिकायत करेंगे।

क्रेन संचालक का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह गलत है।

क्रेन संचालक का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह गलत है।

ई-रिक्शा ड्राइवर की भी पिटाई

दूसरा मामला महादेव घाट रोड का है। निखिल देवांगन थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि वह ग्रोसरी सामान डिलीवरी का बिजनेस करता है। 10 सितंबर को रात 1:30 बजे अमलेश्वर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान रायपुरा चौक के पहले एक झांकी में निकले बांस से उसका ई रिक्शा टकरा गया। इससे झांकी में मौजूद लड़कों ने गाली गलौज शुरू कर दी।

जब उसने गाली देने से मना किया तो वह मारपीट करने लगे। इस मारपीट में निखिल के पैरों में चोंटे आई उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निखिल की शिकायत के बाद डीडी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *