मुख्य बातें

बालिडीह इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला: इथेनॉल कंपनी के कर्मी और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम – Bokaro News

बालिडीह इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला:  इथेनॉल कंपनी के कर्मी और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम – Bokaro News


बोकारो के बालिडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोविंद मार्केट के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। मृतक संजीव सिंह और उनकी पत्नी बाइक से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक मालवाहक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही

.

घोड़ावालीडीह निवासी 40 वर्षीय संजीव सिंह बालिडीह स्थित एक इथेनॉल कंपनी में काम करते थे। उनके दो बेटे हैं। एक की उम्र 8 साल और दूसरे की 10 साल है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है।

मृतक संजीव सिंह की फाइल फोटो।

लोगों ने मृतक परिवार को मुआवजे की मांग की

स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने सड़क जाम कर दिया। लोगों ने मृतक परिवार को मुआवजे देने की मांग की। जाम से औद्योगिक क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया।

वहीं, बालिडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद सड़क जाम करते लोग।

घटना के बाद सड़क जाम करते लोग।

स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

लोगों ने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ट्रैफिक नियंत्रण में ढिलाई बरती जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *