मुख्य बातें

हुड्‌डा ट्रैक्टर चलाकर जलभराव इलाके में पहुंचे: पानीपत में सांप के काटने से बच्ची की मौत, सिरसा में घग्गर ड्रेन में दरार – Charkhi dadri News

हुड्‌डा ट्रैक्टर चलाकर जलभराव इलाके में पहुंचे:  पानीपत में सांप के काटने से बच्ची की मौत, सिरसा में घग्गर ड्रेन में दरार – Charkhi dadri News


यमुनानगर में पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा खुद ट्रैक्टर चलाकर जलभराव से प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे।

हरियाणा के यमुनानगर में आज पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाकर जलभराव से प्रभावित एरिया का जायजा लिया। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। यह पूरी तरह से सरकार की नाकामी है। किसानों को उचित मुआवजा दिय

.

वहीं, महेंद्रगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने भिवानी के गांव सागवान व बीरण सहित अन्य गांवों में हुए जलभराव का जायजा किया। इस दौरान वे नाव पर सवार हुए।

पानीपत में 11 वर्षीय बच्ची को सांप ने काट लिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। उधर, देर रात को सिरसा में घग्गर ड्रेन में दरार आई गई। अभी तक ये रिपेयर नहीं पाई है। इससे करीब 300 एकड़ फसल डूब गई।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और करनाल में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। विभाग के मुताबिक 14 सितंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मुताबिक, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में 16 सिंतबर तक कहीं-कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

महेंद्रगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने नाव में सवार होकर जलभराव का जायजा लिया।

सिरसा में घग्गर ड्रेन में कटाव, फसल डूबी बुधवार रात सिरसा के गांव चाहरवाला, शाहपुरिया और फतेहाबाद जिले के जांडवाला बागड़ के बीच में हिसार घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन में फिर कटाव शुरू हो गया। ड्रेन में करीब 50 फीट चौड़ी दरार आ गई, जिससे 300 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न हो गई। दरार को बांधने के लिए ग्रामीण पहुंचे थे, लेकिन अंधेरे के कारण कामयाबी नहीं मिली। आज सुबह ही ग्रामीण मिट्टी से भरे कट्टे लेकर पहुंच गए। सभी ने दरार को बांधना शुरू किया।

हिसार घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन में बुधवार रात कटाव शुरू हो गया। इसे बांधा जा रहा है।

हिसार घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन में बुधवार रात कटाव शुरू हो गया। इसे बांधा जा रहा है।

पानीपत में बच्ची को सांप ने काटा, मौत पानीपत के गांव अटावला में सांप के काटने से बच्ची की मौत हो गई। घटना 10 सितंबर की है। बच्ची के पिता दुर्गा सिंह मजदूरी करते हैं। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। गुरुवार सुबह 6 बजे जब परिवार के सदस्य बाहर निकले, तो 11 वर्षीय पूनम भी उनके साथ थी। घर के पास उगी घास में से अचानक सांप निकला। जिसने पूनम को काट लिया और फिर घास में छिप गया। बच्ची के चिल्लाने पर परिजन उसके पास पहुंचे। वग तुरंत पूनम को गांव के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बच्ची को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

2021 के बाद इस सीजन तेज बारिश हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते चार दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी को छोड़ दें, तो कहीं पर भी तेज बारिश की संभावना नहीं लग रही है।

उन्होंने बताया कि 2021 के बाद इस सीजन इतनी अधिक बारिश हुई है। साल 2021 में जुलाई-अगस्त में कम व सितंबर में तेज बारिश हुई थी, जबकि मौजूदा सीजन में जुलाई-अगस्त के साथ अभी तक सितंबर में भी तेज बारिश देखने को मिली है।

45 प्रतिशत अधिक हुई है बारिश हरियाणा में अब तक सामान्य से 45 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 10 सितंबर तक औसतन 388.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 564.4 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080.4 एमएम और महेंद्रगढ़ में 818.0 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम सिरसा में 346.6 और भिवानी में 369.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *