सैयद रिजवान अली | हमीरपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हमीरपुर जिले में ड्रोन उड़ने और इलाके में चोरों की अफवाहों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। यहां कही ना कहीं से रोज़ इस तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं। कुछ इस तरह से गुरुवार रात मौदहा कस्बे के ओरी तालाब इलाके में मोक्षधाम में चोरों के छिपे होने की खबर फैली। इस पर लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर निकल आए, और पुलिस बुला ली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो यहां लोग लाठी डंडे लेकर इधर उधर शोर मचाते हुए भाग रहे थे। पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी ली। जांच में कोई चोर या संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।

जिले में इन दिनों यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि चोर रात में ड्रोन से रेकी करते हैं। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। हर दिन किसी न किसी इलाके से ड्रोन देखे जाने की खबरें आती हैं। इससे लोग दहशत में हैं। वे रात में खुद पहरा देते हैं और पुलिस को भी बुलाते हैं।

प्रशासन को इन अफवाहों पर रोक लगाने की जरूरत है। इससे लोगों में फैली दहशत खत्म होगी और वे चैन से सो सकेंगे।
