मुख्य बातें

जबलपुर में लूट और वाहन चोर गिरोह पकड़ा: एक युवक और दो नाबालिग गिरफ्तार, 3 बाइक समेत 4 लाख का माल बरामद – Jabalpur News

जबलपुर में लूट और वाहन चोर गिरोह पकड़ा:  एक युवक और दो नाबालिग गिरफ्तार, 3 बाइक समेत 4 लाख का माल बरामद – Jabalpur News


मामले का खुलासी करती हुई पुलिस।

लूट, झपटमारी और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरोह के एक युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। 3 मोटरसाइकिलें, 2 मोबाइल, एक धारदार बका और एक कटर जब्त किया

.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि आरोपी मनोज उर्फ छोटू साहू (19) और उसके दो नाबालिग साथियों ने इन वारदातों को अंजाम दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने एक मोटरसाइकिल गोरखपुर से और एक नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से चुराई थी। बाद में इन्हीं चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल उन्होंने लूट और छीना-झपटी की घटनाओं में किया।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद ली। जांच के दौरान, उन्हें आरोपी मनोज उर्फ छोटू साहू के बारे में जानकारी मिली, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर सभी घटनाओं को अंजाम दिया था। पूछताछ में, उन्होंने चोरी और लूट की सभी वारदातों को स्वीकार कर लिया और सामान को झाड़ियों में छिपाने की बात बताई।

गिरफ्तार आरोपी मनोज के खिलाफ पहले से ही चोरी और मारपीट के 6 मामले दर्ज हैं, जबकि उसके एक नाबालिग साथी के खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने सभी बरामद सामान छिपाकर रखा था जिसे उनकी निशानदेही पर जब्त किया गया।

आरोपियों से बरामद सामान।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *