मुख्य बातें

जामताड़ा में चेन्नई से लौटे मजदूर की मिली लाश: तालाब के पास पड़ा था शव, शरीर पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका – Jamtara News

जामताड़ा में चेन्नई से लौटे मजदूर की मिली लाश:  तालाब के पास पड़ा था शव, शरीर पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका – Jamtara News

तस्लीम दो दिन पहले ही चेन्नई से मजदूरी करके लौटे थे।

जामताड़ा के कर्माटांड थाना क्षेत्र के भीठरा गांव में सिरा बांध तालाब के पास 35 वर्षीय तस्लीम अंसारी का शव मिला है। तस्लीम दो दिन पहले ही चेन्नई से मजदूरी करके लौटे थे।

.

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को तस्लीम गांव के जैनुल अंसारी के साथ अबुआ आवास योजना के लिए बैंक से 20 हजार रुपए निकालने गए थे। शाम 6-7 बजे तक उन्होंने घर लौटने की बात की थी, लेकिन वे रात भर घर नहीं पहुंचे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिया के पास उनका शव देखा।

पुलिस ने एक को लिया हिरासत में

मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पत्नी सूती खातून ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कर्माटांड थाना प्रभारी चंदन तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य संदिग्ध हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *