मुख्य बातें

दतिया में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर कंटेनर पलटा: मारुति सुजुकी के पार्ट्स से भरा वाहन सर्विस रोड पर गिरा, चालक सुरक्षित – datia News

दतिया में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर कंटेनर पलटा:  मारुति सुजुकी के पार्ट्स से भरा वाहन सर्विस रोड पर गिरा, चालक सुरक्षित – datia News


दतिया में ग्वालियर-झांसी नेशनल हाईवे (एनएच-44) पर रविवार सुबह भारतीयम स्कूल के पास एक कंटेनर पलट गया। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कंटेनर सर्विस रोड पर पलटा होने के कारण आम लोगों और वाहन चालकों को परेशान

.

कंटेनर चालक 27 वर्षीय विनोद कुमार ने बताया कि वह हरियाणा के मानेसर शहर से मारुति सुजुकी की कार के पार्ट्स लेकर बैंगलोर जा रहा था। कंटेनर क्रमांक एनएल 01 एके 1957 था। रास्ते में एक ट्रक ने ओवरटेक किया, जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गया। हादसे के समय कंटेनर में रखे सामान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और चालक सुरक्षित बच गया।

घटना के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे तक कंटेनर सड़क पर पड़ा रहा, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। प्रशासन ने जल्द ही वाहन हटाने की कार्रवाई शुरू करने की बात कही है ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *