मुख्य बातें

समस्तीपुर रेल कारखाना में विकास कार्यों की मांग: 22 सितंबर से अनशन करेंगे कार्यकर्ता, पीओएच डब्बा निर्माण समेत अन्य मुद्दे उठाएंगे – Samastipur News

समस्तीपुर रेल कारखाना में विकास कार्यों की मांग:  22 सितंबर से अनशन करेंगे कार्यकर्ता, पीओएच डब्बा निर्माण समेत अन्य मुद्दे उठाएंगे – Samastipur News


समस्तीपुर में रेल विस्तार और विकास मंच ने रविवार को डीआरएम चौक पर बैठक की। जीबछ पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रमुख मांगों को लेकर चर्चा की गई।

.

मंच ने रेल कारखाना में पीओएच डब्बा निर्माण, भोला टाकीज-मुक्तापुर-अटेरन चौक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है। साथ ही कर्पूरीग्राम-ताजपुर-भगवानपुर और केबल स्थान-कर्पूरीग्राम के बीच नई रेल लाइन बिछाने की मांग भी रखी गई।

राजद नेता राकेश ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किया। उन्होंने बताया कि बजट सत्र 2016-17 में पीओएच डब्बा निर्माण के लिए 63.82 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था। रुपए की निकासी भी हुई, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।

बैठक में माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क के जीर्णोद्धार और रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने की मांग की। मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने दलसिंहसराय-पटोरी नई रेल लाइन योजना को मंजूरी देने की मांग रखी।

इन सभी मांगों को लेकर मंच ने 22 सितंबर से रेल कारखाना के पास अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान किया है। बैठक में विभिन्न दलों के नेता जैसे भाकपा माले, माकपा, राजद और कांग्रेस के प्रतिनिधि मौजूद थे।

डीआरएम चौक पर बैठक ।

अनशनकारी का नाम तय किया

माकपा के रघुनाथ राय ने जिले के सभी सामाजिक और राजनीतिक दलों, संगठनों, छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान, व्यवसायी-बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में शरीक होकर सफल बनाने की अपील की है।

बैठक से अनशन आन्दोलन की सफलता के लिए अनशनकारी का नाम तय किया गया। साथ ही जगह-जगह बैठक करने, आमंत्रण पत्र और पर्चा वितरण करने, नुक्कड़ सभा, अपने-अपने संगठन व दलों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी दिलाने आदि का निर्णय लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *