आगरा के कमला नगर में बन रहा मिथिला महल अब अंतिम रूप ले रहा है। 5 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा यह महल इस बार की जनकपुरी को अब तक का सबसे भव्य आयोजन बनाएगा। पहली बार महोत्सव में विशेष लाइटिंग, ऑपरेशन सिंदूर की झांकी और 3200 मीटर लंबी टंकी रोड पर छतरिय
.
कमला नगर के बी-ब्लॉक स्थित शिवम पार्क में जोधपुर के एक महल की थीम पर बन रहा ‘मिथिला महल’ लगभग तैयार हो चुका है। जानकी विवाह में अब चंद दिन ही बाकी है, ऐसे में तैयारियां अंतिम चरण में है। कोलकाता के 80 कारीगर इसे फाइनल टच देने में लगे हुए हैं।
समिती के अनुमान के अनुसार यह जनकपुरी लगभग 5 करोड़ से ज्यादा की लागत से तैयार हो रही है। इसे विशेष वॉटरप्रूफ केमिकल से सुरक्षित किया गया है, और इसकी लंबाई 250 फुट व ऊंचाई 125 फुट रखी गई है। महल में खिड़कियों, दरवाज़ों और दरबारी स्वरूपों के साथ प्राचीन शाही भव्यता को दर्शाया गया है। महल परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, गमलों, फव्वारों से सजाया जा रहा है। यहां 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जिसमें VVIP, VIP और आमजन के लिए अलग-अलग सोफा सीटिंग दी गई है।
जनकपुरी लगभग 5 करोड़ से ज्यादा की लागत से तैयार हो रही है।
समिति के अध्यक्ष के ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में विशेष तरह की लाइटिंग भी की गई है, जो अब तक के किसी भी जनकपुरी महोत्सव में नहीं देखी गई। महल के सामने वाली सड़क पर विशेष झालरों से सजावट की गई है। साथ ही 3200 मीटर लंबी टंकी रोड पर छतरियों के साथ की गई लाइटिंग और 12 ज्योतिर्लिंग की झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

3200 मीटर लंबी टंकी रोड पर छतरियों के साथ की गई लाइटिंग
इसके अतिरिक्त, इस बार की एक और अनोखी प्रस्तुति होगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झांकी, जिसे महोत्सव का मुख्य आकर्षण बताया जा रहा है। पास के लक्ष्मण पार्क में जनकपुर की झांकियां सजाई जाएंगी, जबकि सत्यम पार्क में 12 प्रकार के झूले लगाए जा रहे हैं, जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए मनोरंजन का केंद्र होंगे। मेकर्स के अनुसार, महल और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र 15 सितंबर तक पूरी तरह सजकर तैयार हो जाएगा।

महोत्सव के लिए लगाए जा रहे 12 तरीके के झूले

ऑपरेशन सिन्दूर की लगाई जा रही झांकी
14 से 21 सितंबर तक चलने वाले इस जनकपुरी महोत्सव में आमंत्रण यात्रा, मेंहदी, बारात, विवाह कार्यक्रमों सहित अनेक सांस्कृतिक आयोजन होंगे, जो पूरे क्षेत्र को राम-सीता विवाह की पौराणिक भावना से जोड़ देंगे।
