ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर 32 लाख की ठगी।
चंडीगढ़ में ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर 32 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में सेक्टर-17 साइबर सेल पुलिस स्टेशन ने धारा 319(2), 318(4), 338, 340(2), 61(2), 336(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।
.
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-27 निवासी कपीश चौधरी ने बताया कि फिल डाटा एनालाइज कंपनी में 32 लाख 11 हजार 058 रुपए इन्वेस्ट किए थे। कंपनी की तरफ से खुद को यूके सिटिजन बताने वाले सैमुअल पल्स ने उनसे कहा कि अगर उन्हें अपने पैसे वापस चाहिए तो उन्हें और पैसे जमा करवाने होंगे। इसके लिए उनसे करीब 7 लाख 61 हजार रुपए और मांगे गए।
टर्म्स एंड कंडीशंस पूरी
कपीश चौधरी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कंपनी की सभी टर्म्स एंड कंडीशंस पूरी कर दी थीं। इसके बावजूद उनके 32 लाख 11 हजार 058 रुपए लौटाने की बजाय उनसे और पैसे डिमांड किए जा रहे हैं। उन्होंने कंपनी से कई बार कहा कि उन्होंने सारी टर्म्स एंड कंडीशंस पूरी कर दी हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है और उनके पैसे नहीं लौटाए जा रहे हैं।
