पंचकूला में नाबालिग बच्चे के अपहरण की वारदात का खुलासा किया है। चोरी की कार में बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। पंचकूला में धारा 137(2), 303(2), 336(3), 340(2), 341(2), 140(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पंचकूला में ऑटो ड्राइवर ने सुबह करीब साढे 3 बजे डायल-112 पर सूचना दी कि माजरी चौक के पास एक सफेद रंग की हुंडई कार में एक व्यक्ति एक नाबालिग बच्चे को जबरदस्ती बैठाकर ले गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने ऑटो के पास खड़ा था, तभी उसने देखा कि एक व्यक्ति 13/14 वर्षीय बच्चे को जबरन कार में बैठा रहा था। बच्चे के चिल्लाने और विरोध करने पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ, जिसके बाद आरोपी बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गया। रामगढ़ में घेरकर काबू किया जांच के दौरान ईआरवी-534 पर तैनात मुख्य सिपाही रामचन्द्र, एसपीओ राजेन्द्र सिंह तथा होमगार्ड असगर अली ने मुस्तैदी और सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी रविन्द्र कुमार यादव पुत्र यादव राम निवासी जिला झुंझुनू, राजस्थान को चंद घंटों के भीतर रामगढ़ से काबू कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था, लेकिन वर्ष 2023 में विभाग द्वारा उसे बर्खास्त कर दिया गया था।
चोर की कार, फर्जी नंबर प्लेट जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई ऑरा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस जांच में वाहन का असली नंबर राजस्थान का निकला तथा यह कार जयपुर से चोरी की गई पाई गई। संबंधित वाहन मालिक द्वारा जयपुर में वाहन चोरी का मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है। कार से मिर्च स्प्रे बरामद :ACP एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि कार से मिर्च स्प्रे सहित अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है, जिससे मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अपहृत बालक पंजाब निवासी परिवार से संबंधित है, जो वर्तमान में पंचकूला में रह रहा है।
Source link
