जमुई में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। JDU के प्रधान कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें NDA के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।
.
JDU जिलाध्यक्ष शलेंद्र महतो ने बताया कि झाझा के स्टेशन क्लब मैदान में 23 सितंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस आयोजन की तैयारियों में JDU, BJP, LJP, HAM और RLM के पदाधिकारी जुटे हैं। बिहार में 23 अगस्त से सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।
NDA की सरकार बनाने और 225 सीटें जीतने का लक्ष्य
चकाई विधानसभा में हुए पिछले सम्मेलन में हंगामे के बारे में जिलाध्यक्ष महतो ने कहा कि यह मामला प्रदेश नेतृत्व के पास है। उन्होंने 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनाने और 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, LJP जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, HAM जिलाध्यक्ष दामोदर पासवान और RLM जिलाध्यक्ष अरुण मंडल समेत अन्य जिला स्तरीय नेता मौजूद थे।
