मुख्य बातें

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार: 20 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी की चाहत में पत्नी का गला घोंटा – Palamu News

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:  20 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी की चाहत में पत्नी का गला घोंटा – Palamu News

पलामू जिले में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बरडंडा गांव के नावाडीह टोला में 14 सितंबर को यह वारदात हुई थी। मृतका की पहचान 40 वर्षीय इंदू देवी के रूप में हुई है।

.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतका के शव को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया। आरोपी पति मिथलेश पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

मृतका के भाई पिंटू पाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। दोनों की शादी 2005 में हुई थी। भाई के मुताबिक, शादी के कुछ दिन बाद से ही आरोपी दूसरी शादी की बात करता था। वह बहन को प्रताड़ित भी करता था।

पुलिस ने घटनास्थल से सबूत के तौर पर मृतका का खून लगा काले रंग का ब्लाउज और खून से सना तकिया कवर बरामद किया। नारायण सोरेन के नेतृत्व में जांच पूरी की गई। आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *