मुख्य बातें

कंबल ओढ़कर चोर ने की 20 हजार की चोरी: किसान समृद्धि केंद्र में हुई वारदात, खिड़की तोड़ घुसा अंदर; CCTV में कैद हुई घटना – Pakur News

कंबल ओढ़कर चोर ने की 20 हजार की चोरी:  किसान समृद्धि केंद्र में हुई वारदात, खिड़की तोड़ घुसा अंदर; CCTV में कैद हुई घटना – Pakur News

फुटेज में एक व्यक्ति कंबल ओढ़कर चोरी करते हुए दिखा।

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में एक किसान समृद्धि केंद्र से चोरी की घटना सामने आई है। छोटा पहाड़पुर में स्थित केंद्र के संचालक संजय भगत को मंगलवार को चोरी का पता चला। चोर ने केंद्र की पिछली खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

.

संजय भगत के अनुसार केंद्र से लगभग 20 हजार रुपए की नकदी चोरी हुई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक व्यक्ति कंबल ओढ़कर चोरी करते हुए दिख रहा है।

आसपास के लोगों से भी पूछताछ जारी

पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिली है।

थाना प्रभारी मदन शर्मा ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा। पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कम हुई थीं, लेकिन बरसात का मौसम शुरू होते ही यह घटना सामने आई है। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *