मुख्य बातें

लुधियाना में वकीलों की हड़ताल का दूसरा दिन: पार्षद हिमांशु पर दर्ज केस रद्द करने की मांग, पंजाब हरियाणा बार समर्थन संभव – Jagraon News

लुधियाना में वकीलों की हड़ताल का दूसरा दिन:  पार्षद हिमांशु पर दर्ज केस रद्द करने की मांग, पंजाब हरियाणा बार समर्थन संभव – Jagraon News

पंजाब के जगराओं में वकीलों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। वकील पार्षद हिमांशु मलिक पर दर्ज केस को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को वकीलों ने एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता को मांग पत्र सौंपा था। उन्होंने दो दिन में केस रद्द करने की मांग की है।

.

यह मामला करीब दो महीने पुराना है। नगर कौंसिल की हाउस बैठक में पार्षद हिमांशु मलिक और भाजपा पार्षद सतीश कुमार पप्पू के बीच कहासुनी हुई थी। सतीश कुमार अपनी कुर्सी से उठकर हिमांशु मलिक के पास आए। इस पर मलिक ने उन्हें पीछे धकेल दिया।

इस घटना के बाद दोनों पार्षद सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए। दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सतीश कुमार ने मलिक पर कई आरोप लगाए, जो पुलिस जांच में झूठे साबित हुए। फिर भी पुलिस ने राजनीतिक दबाव में मलिक पर मामला दर्ज कर लिया।

बार एसोसिएशन ने पार्षद एडवोकेट हिमांशु मलिक का समर्थन किया है। अगर पुलिस ने मामला रद्द नहीं किया तो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की बार एसोसिएशन भी हड़ताल पर जा सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *