मुख्य बातें

अब बाबू और ठेकेदार दोनों जेल गए: बिजली विभाग ने VCR भरने के नाम पर रिश्वत ली थी – Alwar News

अब बाबू और ठेकेदार दोनों जेल गए:  बिजली विभाग ने VCR भरने के नाम पर रिश्वत ली थी – Alwar News

कोर्ट में पेशी के समय बाबू नरेश व ठेकेदार गजराज।

अलवर में एसीबी कोर्ट ने बिजली विभाग के बाबू व ठेकेदार को 4-4 साल की जेल और 20 हजार रुपए का आर्थिक दंड दिया है। जिन्होंने परिवादी से VCR भरने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। दोनों को ट्रैप करने के बाद चालान पेश किया गया। अब कोर्ट ने दोनों क

.

विशिष्ठ लोक अभियोजक शारदा गोयल ने बताया कि परिवादी कमल जांगिड़ ने 20 अक्टूबर 2016 को एसीबी से शिकायत दी थी कि बिजली विभाग के बाबू व ठेकेदार ने वीसीआर भरने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। जिसका सत्यापन करने के बाद एसीबी ने दोनों को ट्रैप किया था। इसके बाद एसीबी ने आरोप पत्र न्यायालय पेश किया। न्यायालय ने चार्ज सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से 15 गवाह रखे गए। एसीबी पीठासीन अधिकारी अंजू चौधरी ने बाबू नरेश व ठेकेदार गजरात को 4-4 साल की जेल व 10-10 हजार रुपए के जुर्माने का आदेश दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *