मुख्य बातें

मंडी में आज महायज्ञ का आयोजन: कंगना रनोट शामिल होगी; बोली- प्राकृतिक आपदा से बचाव की करेंगे कामना, आपदा प्रभावितों से मिलेगी सांसद – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में आज महायज्ञ का आयोजन:  कंगना रनोट शामिल होगी; बोली- प्राकृतिक आपदा से बचाव की करेंगे कामना, आपदा प्रभावितों से मिलेगी सांसद – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल प्रदेश के मंडी में प्राकृतिक आपदा से बचाव को एक विशेष महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मंडी की सांसद कंगना रनोट विशेष तौर पर उपस्थित रहेगी। यह महायज्ञ माता सिद्धकाली मंदिर के पास इंद्रा मार्केट में होगा।

.

कंगना रनोट ने एक वीडियो जारी कर कहा- इस यज्ञ का उद्देश्य प्रदेशवासियों की सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करना है। उन्होंने कहा- जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 श्री हरिओम महाराज ने इस महायज्ञ का आवाहन किया है।

कंगना ने कहा- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए का बड़ा राहत पैकेज दिया है। इस महायज्ञ का आयोजन करके उनकी दीर्घायु की कामना करेंगे। हम सब चाहते हैं कि 17 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस के नाम से पूरी दुनिया में मनाया जाए, क्योंकि यज्ञ से सारी सृष्टि का कल्याण संभव है।

आपदा प्रभावितों से मिलेगी कंगना

कंगना रनोट अगले दो दिन अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेगी। इस दौरान वह आपदा प्रभावित से मिलेगी। वह मंडी और कुल्लू जा जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *