जमशेदपुर पुलिस ने सोनारी थाना क्षेत्र के चर्चित वर्धमान ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा कर लिया है। इस मामले में तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त हथियार, कार और बाइक सहित कई सामान भी बरामद किए हैं। सिटी एसपी कुम
.
टीम ने मुख्य अभियुक्त विष्णु शंकर राय को भोजपुर (बिहार) से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर सौरभ मेहता उर्फ सोनू को औरंगाबाद (बिहार) और सूरज कुमार को पलामू से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों अपराधियों ने सोनारी बाजार स्थित वर्धमान ज्वेलर्स दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
देशी पिस्टल डोभो पुल के पास झाड़ियों में फेंक दिया था
विष्णु शंकर राय ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद भागते समय उसने अपना देशी पिस्टल डोभो पुल के पास झाड़ियों में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। सूरज कुमार की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई। जांच में सामने आया है कि यह कांड एक कुख्यात अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ है।
पुलिस ने एक देशी पिस्टल (मैग्जीन और दो जिंदा कारतूस के साथ), एक कार, दो बाइक, तीन स्मार्टफोन और दो कीपैड फोन जब्त किए हैं। यह लूटकांड इसी महीने 3 सितंबर को दिनदहाड़े हथियार के बल पर वर्धमान ज्वेलर्स में अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। सिटी एसपी ने बताया कि शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
