पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ओंकार सिंह और कुलविंदर सिंह।
रोपड़ में व्यक्ति को किडनैप करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की है। एसपी (डी) गुरदीप सिंह ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है और इसमें किसी प्रवासी का हाथ नह
.
करतारपुर निवासी धर्मवीर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बैंसा अड्डा स्थित एक मिस्त्री की दुकान पर खड़ा था। तभी एक सफेद इटिओस कार में सवार ओंकार सिंह (करूरा टप्परिया), कुलविंदर सिंह उर्फ कन्नू (काहनपुर खूही) और अश्विनी (डूमेवाल) ने उस पर हमला कर जबरदस्ती कार में बैठा लिया। वे उसे रूपनगर की ओर ले गए।
कार सवार बदमाश व्यक्ति को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाते हुए।
ग्रामीणों की मदद से बदमाश को पकड़ा अबियाणा गांव के पास कार खराब होने और लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी कार छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मौके पर ओंकार सिंह को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए।अगले दिन 18 सितंबर को गश्त और चेकिंग के दौरान बस अड्डा हरीपुर के पास सूचना मिलने पर पुलिस ने कुलविंदर सिंह उर्फ कन्नू को भी गिरफ्तार कर लिया।
उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा राउंड बरामद हुए। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। एसपी (डी) गुरदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष पहले से ही झगड़ालू किस्म के हैं और यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी प्रवासी की कोई भूमिका नहीं है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
