मुख्य बातें

अमृतसर में रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार: होटल से जब्त सामान वापस करने के बदले मांगे 30 हजार, किस्तों में ले रहा था कैश – Amritsar News

अमृतसर में रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार:  होटल से जब्त सामान वापस करने के बदले मांगे 30 हजार, किस्तों में ले रहा था कैश – Amritsar News

विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआई तलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया।

अमृतसर में आज यानी शुक्रवार को एएसआई को 5,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने यह कार्रवाई की है। विजिलेंस ने थाना-ए डिवीजन, अमृतसर में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) तलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

.

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि आरोपी पुलिसकर्मी को अमृतसर के एक निवासी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि वह एक होटल की देखरेख करता है। पुलिस ने होटल के खिलाफ मामला दर्ज कर मोबाइल फोन और डीवीआर जब्त कर लिए थे।

किस्तों में ले रहा था रिश्वत जब शिकायतकर्ता इन सामानों की वापसी के लिए एएसआई से मिला, तो उसने 50,000 रुपए रिश्वत की मांग की। बाद में सौदेबाजी कर 30,000 रुपए तय हुए। आरोपी ने पहले ही 16,000 रुपए नकद ले लिए थे और शेष 14,000 रुपए किस्तों में लेने पर सहमत हो गया था। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया, जिसके बाद अमृतसर रेंज की टीम ने जाल बिछाया।

योजना के मुताबिक, जैसे ही शिकायतकर्ता ने दूसरी किस्त के रूप में 5,000 रुपए दिए, विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई तलविंदर सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अमृतसर रेंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि सरकार और विजिलेंस विभाग राज्य में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए पूरी तरह गंभीर हैं और कोई भी भ्रष्ट अधिकारी कानून के शिकंजे से नहीं बच सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *