मुख्य बातें

करौली में 1 करोड़ 10 लाख के नशीले पदार्थ जलाए: जिला स्तरीय डीडीसी कमेटी की निगरानी में स्मैक, गांजा और अफीम नष्ट की – Karauli News

करौली में 1 करोड़ 10 लाख के नशीले पदार्थ जलाए:  जिला स्तरीय डीडीसी कमेटी की निगरानी में स्मैक, गांजा और अफीम नष्ट की – Karauli News

जिला स्तरीय डीडीसी कमेटी की देखरेख में एक करोड़ दस लाख रुपए मूल्य के नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया।

करौली पुलिस लाइन में शुक्रवार को जिला स्तरीय डीडीसी कमेटी की देखरेख में एक करोड़ दस लाख रुपए मूल्य के नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 27 अलग-अलग मामलों से जब्त मादक पदार्थों का निपटारा

.

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 999.66 ग्राम स्मैक शामिल थी। इसके अलावा 5 किलो 927 ग्राम गांजा और 9 किलो 760 ग्राम अफीम के हरे पौधे भी नष्ट किए गए। कार्रवाई में 1 किलो 792 ग्राम डोडा चूरा और 278 किलो अवैध दवाइयां भी शामिल थीं।

पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। इसका मुख्य उद्देश्य जब्त मादक पदार्थों का दुरुपयोग रोकना था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *