मुख्य बातें

लुधियाना में पियक्कड़ों की मौज: नवां-मोहल्ला में ठेके के बाहर छलकतें जाम,लोग बोले-पुलिस ने की आंखें बंद,महिलाएं घरों से निकलने से डरती – Ludhiana News

लुधियाना में पियक्कड़ों की मौज:  नवां-मोहल्ला में ठेके के बाहर छलकतें जाम,लोग बोले-पुलिस ने की आंखें बंद,महिलाएं घरों से निकलने से डरती – Ludhiana News


लुधियाना में नवां मोहल्ला में सरेआम सड़क पर जाम छलकाते पियक्कड़।

पंजाब के लुधियाना में नवां मोहल्ला के लोग पियक्कड़ों से परेशान हो चुके है। पियक्कड़ों की मौज लगी हुई है। सरेआम शराब की बोतलें लेकर दुकानों के बाहर बैठक कर जाम छलकाए जा रहे है। पुलिस की लापरवाही का नतीजा है कि लोगों ने मुख्य सड़क को अहाता बना लिया है।

.

शाम 6 बजे के बाद नवां मोहल्ला की महिलाएं घरों से निकलकर कर बाजार तक जाने से भी डरती है। आलम यह बन चुका है कि सड़क पर हर तरफ शराब की बोतलें लेकर घूमते शराबी ही नजर आते है।

शराब के ठेके से ही मिलता पानी, खारा, गिलास और नमकीन

बीती रात लोगों ने इलाके में पत्रकारों को बुलाया और इलाके का हाल दिखाया। दैनिक भास्कर की टीम जब नवां मोहल्ला में पहुंची तो सरेआम शराब के ठेके से लोग बोतलें खरीद कर सड़क पर ही बैठकर शराब पी रहे थे। ठेके के करिंदों को जब पूछा गया तो उनका कहना था कि वह शराब बेचते है पिलाते नहीं है क्योंकि उनके पास अहाता नहीं है।

यहां बता दें कि बेशक शराब के ठेकेदार के पास अहाता नहीं लेकिन वह खुलेआम पानी, खारा और डिस्पोजल ग्लास बेचता मिला। शराब के ठेके से से लोग पानी, खारा और गिलास, नमकीन लेकर सड़क पर बैठ शराब पीते है। बीती रात जब पत्रकारों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाई तो कई शराबी पत्रकारों के साथ हाथापाई तक उतारु हो गए।

इलाका निवासी सुशील भट्टी जानकारी देते हुए।

रात को शराबी सड़क पर नग्न हालत में लेटे होते-सुशील भट्टी

इलाका निवासी सुशील भट्टी ने कहा कि हम बहुत परेशान है। रोजाना पूरे दिन भर 400 से 500 लोग उनकी सड़क पर सरेआम शराब पीते है। इलाके में ये शराब का ठेका बंद होना चाहिए। किसी तरह की यहां रोकटोक नहीं है। कई बार पुलिस को भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। पुलिस ने आंखें बंद की हुई है।

रात के समय हालात यह होते है कि कोई महिला घर से बाहर निकल कर मार्केट नहीं जा सकती। रात को कई लोग तो शराब पीकर नग्न हालत में सड़क पर लेटे होते है।

लुधियाना में शराब ठेके के करिंदे को चेतावनी देते सब-इंस्पेक्टर सुलख्न सिंह।

लुधियाना में शराब ठेके के करिंदे को चेतावनी देते सब-इंस्पेक्टर सुलख्न सिंह।

पौने घंटे बाद पहुंची पुलिस तब तक भाग गए पियक्कड़

घटना स्थल से मीडिया कर्मियों ने जब इलाका पुलिस को सूचना दी तो करीब पौने घंटे बाद थाना डिवीजन नंबर 1 से सब-इंस्पेक्टर सुलख्न सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे लेकिन तब तक सभी पियक्कड़ भाग गए।

शराब के ठेके के बाहर पानी, खाना और नमकीन के लगे पोस्टर उतारते ठेके के करिंदे।

शराब के ठेके के बाहर पानी, खाना और नमकीन के लगे पोस्टर उतारते ठेके के करिंदे।

पुलिस ने शराब ठेके के करिंदे को चेतावनी दी और उसकी दुकान के बाहर लगे पानी, खारा, गिलास आदि के पोस्टरों को उतरवाया। सब-इंस्पेक्टर सुलख्न सिंह ने कहा कि आज शराब ठेके के करिंदे को सिर्फ चेतावनी दी है अगली बार पर्चा दर्ज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *