मुख्य बातें

अकेली महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म: जांजगीर चांपा में पति की गैरमौजूदगी में वारदात, आरोपी गिरफ्तार – janjgir champa News

अकेली महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म:  जांजगीर चांपा में पति की गैरमौजूदगी में वारदात, आरोपी गिरफ्तार – janjgir champa News


जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र में एक 46 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी 32 वर्षीय मोनू उर्फ चतुर्भुज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है।

.

घटना 18 सितंबर की रात की है। पीड़िता के पति रात 11 बजे गांव की मीटिंग में गए थे। महिला ने सुरक्षा के लिए बाहर के गेट पर ताला लगा दिया था। इसी दौरान पीछे से कुछ गिरने की आवाज सुनकर जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो आरोपी मोनू वहां खड़ा था। वह जबरदस्ती घर में घुस गया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उनके चिल्लाने पर उनके साथ मारपीट की। फिर अकेलेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 115(2), 331(4) के तहत मामला दर्ज किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टूटी और लकड़ी का सहारा लेकर लेंटर पर चढ़ा था। उसने घर में महिला को अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव छीतापाली से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *