मुख्य बातें

पूर्व महापौर से बदसलूकी पर साहू समाज का विरोध: यातायात पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग, एसपी ने किया सस्पेंड – Jabalpur News

पूर्व महापौर से बदसलूकी पर साहू समाज का विरोध:  यातायात पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग, एसपी ने किया सस्पेंड – Jabalpur News


पूर्व महापौर प्रभात साहू के साथ यातायात पुलिसकर्मी की अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 18 सितंबर हुई घटना के विरोध में शनिवार को साहू समाज के लोग एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए और दोषी पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग की। समाज के जिला सचिव वीरे

.

साहू समाज के जिला सचिव वीरेंद्र साहू ने बताया कि जिस तरह से हमारे लोकप्रिय नेता और पूर्व महापौर के साथ व्यवहार किया गया, वह अस्वीकार्य है।

अगर एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ पुलिस का ऐसा बर्ताव है, तो आम जनता के साथ क्या होता होगा हम पुलिस की इस गुंडागर्दी के खिलाफ हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भविष्य में ऐसा किसी के साथ न हो।

पूर्व महापौर से बदसलूकी पर साहू समाज का विरोध:  यातायात पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग, एसपी ने किया सस्पेंड – Jabalpur News

वीरेंद्र साहू ने कहा कि सिर्फ सस्पेंड पर्याप्त नहीं है। संबंधित पुलिसकर्मी को बर्खास्त किया जाना चाहिए। जब एक बार किसी को ऐसी कड़ी सजा मिलेगी, तो बाकी पुलिसकर्मी भी आम जनता या जनप्रतिनिधियों के साथ कैसा व्यवहार करना है, यह चार बार सोचेंगे।

इस विरोध प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने प्रदर्शनकारियों से बात की। उन्होंने बताया कि प्रभात साहू के साथ हुई घटना के संबंध में साहू समाज की मांग पर ध्यान दिया गया है।

शर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने संबंधित हेड कॉन्स्टेबल कृष्णपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चल रही है। साथ ही, इस मामले में FIR भी दर्ज की है।

समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस का व्यवहार सभी नागरिकों के साथ, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, हमेशा समान और सम्मानजनक रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *