मुख्य बातें

पलवल में चुनावी रंजिश में सरपंच के परिवार पर हमला: पोते से मारपीट, घसीट कर गेट तक ले गए, गोली मारने की धमकी – Palwal News

पलवल में चुनावी रंजिश में सरपंच के परिवार पर हमला:  पोते से मारपीट, घसीट कर गेट तक ले गए, गोली मारने की धमकी – Palwal News

पलवल के अल्लिका गांव में चुनावी रंजिश में मौजूदा महिला सरपंच समयबाला के पोते के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। दो युवक बाइक पर सरपंच के घर पहुंचे। उन्होंने सरपंच के पोते रोहित को आवाज लगाई। रोहित ने बा

.

आरोपियों ने घर में घुसकर रोहित पर हमला किया। उसे घसीटते हुए गेट तक ले गए। मोहित ने निखिल से कट्टा लाने को कहा और रोहित को गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने रोहित के दादा सतबीर को भी धमकी दी। इससे पहले रोहित को कॉलेज में भी धमकी दी गई थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

महिला सरपंच के पति सतबीर की शिकायत पर गदपुरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सतबीर का कहना है कि उनके परिवार को सरपंच बनने के बाद से ही धमकियां मिल रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गदपुरी थाना पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर मोहित व निखिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *