मुख्य बातें

लखनऊ में सुबह दिखी धुंध, धूप-छांव की स्थिति रहेगी: एक से दो बार होगी बारिश, इस मानसून सामान्य से 3% ज्यादा हुई बरसात – Lucknow News

लखनऊ में सुबह दिखी धुंध, धूप-छांव की स्थिति रहेगी:  एक से दो बार होगी बारिश, इस मानसून सामान्य से 3% ज्यादा हुई बरसात – Lucknow News


लखनऊ में आज बादल छाए रहने के साथ में धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। हल्की ठंडी हवा का असर भी जारी रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक से दो बार बारिश हो सकती है। कल कई इला

.

शुक्रवार को कई बार हुई बरसात

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। दिन में रह-रहकर बारिश का सिलसिला दिनभर बना रहा। इस दौरान 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यह तस्वीर सुबह के समय मरीन ड्राइव की है।

चार दिन रहेगा मानसून

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अब लखनऊ में मानसून अपने अंतिम दिनाें में है। आने वाले चार दिनों तक रिमझिम के साथ में हल्की बारिश होती रहेगी। इसके बाद मानसून वापस लौट जाएगा। बीते 20 जून को लखनऊ ने मानसून ने एंट्री ली थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार लखनऊ में सामान्य से अधिक बरसात दर्ज की जाएगी।

लखनऊ में सुबह बादल छाए हुए हैं। हल्की धुंध भी दिखी।

लखनऊ में सुबह बादल छाए हुए हैं। हल्की धुंध भी दिखी।

सामान्य से 3 फीसदी अधिक बरसात

लखनऊ में शुक्रवार को 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.1 मिलीमीटर कम रहा। 1 जून से लेकर अभी तक शहर में 656.9 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 636.4 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इस दौरान सामान्य से 3 फीसदी अधिक बरसात दर्ज की गई है। सितंबर के महीने में बारिश का औसत सामान्य से कम रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *