मुख्य बातें

चंडीगढ़ में गांजा और हेरोइन समेत 3 तस्कर गिरफ्तार: पंजाब से लाकर करते सप्लाई, रेप व एनडीपीएस में जा चुका जेल – Chandigarh News

चंडीगढ़ में गांजा और हेरोइन समेत 3 तस्कर गिरफ्तार:  पंजाब से लाकर करते सप्लाई, रेप व एनडीपीएस में जा चुका जेल – Chandigarh News


पंजाब से लाकर चंडीगढ़ में नशा बेचने वाले गिरफ्तार।

चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल ने गांजा और हेरोइन तस्करी मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से दो अलग-अलग मामलों में कुल 9 किलो 570 ग्राम गांजा और 90.69 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

.

इन आरोपियों को एसपी गीतांजलि खंडेलवाल के दिशानिर्देश पर इंस्पेक्टर रणजीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने पकड़ा है। दोनों आरोपियों की पहचान जिला मोहाली के मुंडी खरड़ निवासी राजत और कुलवंत के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका है। वर्ष 2017 और 2021 में पंजाब में उस पर आबकारी एक्ट और बलात्कार का मामला दर्ज है। अब उसे 90.69 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

एक्टिवा में छिपा कर ले जा रहे थे

ऑपरेशन सेल ने गांव मलोया की गवाला कॉलोनी रोड के टी-पॉइंट के पास नाका लगाया। इसी दौरान डार्क ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। जांच के दौरान दोनों के पास सफेद प्लास्टिक बैग मिले। जब पुलिस ने उन्हें चेक किया तो तलाशी के दौरान राजत से 4 किलो 840 ग्राम गांजा और कुलवंत से 4 किलो 730 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस तरह कुल 9 किलो 570 ग्राम गांजा जब्त किया गया। मामले में धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना मलोया में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

गिरफ्तार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

मनीमाजरा से किया गिरफ्तार

ऑपरेशन सेल की दूसरी टीम ने बीएसएनएल टर्न, मनीमाजरा के पास से एक तस्कर को पकड़ा। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, निवासी गांव गुलाहर, खांग रोड, जिला पटियाला, पंजाब के रूप में हुई। उसके कब्जे से 90.69 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट थाना मनीमाजरा में एफआईआर दर्ज की गई।

पंजाब से चंडीगढ़ में सप्लाई

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे हेरोइन पंजाब से लेकर आते हैं और इसे चंडीगढ़ के अलग-अलग सेक्टरों में सप्लाई करते हैं। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि तस्कर चंडीगढ़ में कहां-कहां और किसे सप्लाई करते थे। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इसकी सप्लाई चंडीगढ़ पुलिस क्लब में तो नहीं हो रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *