गोहाना में पेट्रोल पंप पर क्रेटा कार में तेल डालते हुए सेल्समैन।
सोनीपत के गोहाना में एक पेट्रोल पंप पर एक युवक क्रेटा कार की टंकी को तेल से फुल करा कर फरार हो गया। पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के बाद उसने पेमेंट के लिए बैंक का एटीएम कार्ड सेल्स मैन को दिया, जो कि नकली था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम माैके पर पहुंची
.
जानकारी अनुसार, रविवार रात को 9 बजे के करीब गोहाना में शादीराम उदय राम पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति क्रेटा कार लेकर आया। उसने वहां मौजूद सेल्समैन को कार की टंकी फुट करने को बोला। सेल्समेन ने कार की टंगी को फुल कर दिया। इसके बाद पेमेंट देने की बारी आई तो उसने बैंक का एटीएम कार्ड सेल्समेन को दिया और इससे रुपए काटने को कहा। इसी बीच ड्राइवर मौका देख कर गाड़ी को भगा ले गया।
क्रेटा कार पर गुरुग्राम की नंबर प्लेट थी। पुलिस इसकी छानबीन में लगी है।
सेल्समैन ने सुनाई आपबीती…
पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने बताया कि “गाड़ी 9:02 पर आई थी। ड्राइवर ने कहा कि टंकी फुल कर दो। जब मैंने कैश मांगा तो उसने कहा कि उसके पास सिर्फ हजार रुपए, हैं, बाकी का पेमेंट कार्ड से करेगा। फिर उसने टंकी फुल करवाई और कहा कि वह कार्ड से पेमेंट करने से पहले बाथरूम होकर आता है। मैं कार्ड स्वाइप करने के लिए मशीन लेकर खड़ा था, तभी वह गाड़ी लेकर भाग गया।”

गोहाना में शादीराम उदय राम पेट्रोल पंप का सेल्समैन घटना को लेकर जानकारी देते हुए।
सेल्समैन ने बताया कि पेट्रोल पंप पर पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे पंप कर्मचारियों में डर का माहौल है। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने क्रेटा गाड़ी का नंबर HR 26AM 9490 बताया है और आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
